धरगांव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2025 – दिग्विजय सिंह का मंदिर भ्रमण | महेश्वर समाचार

धरगांव राजेश पंवार की रिपोर्ट 

धरगांव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2025: दिग्विजय सिंह का मंदिर दर्शन, यज्ञशाला और कृषि मेले का किया भ्रमण

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे धरगांव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2025 के तीसरे दिन पहुंचे। उन्होंने इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में भाग लेकर मंदिर समिति से मंदिर के इतिहास, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की रूपरेखा और भावी योजनाओं की जानकारी ली।

मंदिर परिसर और यज्ञशाला का किया निरीक्षण

पूर्व मुख्यमंत्री ने सबसे पहले धरगांव मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों और यज्ञशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की सराहना की।

कृषि मेले का भ्रमण और किसानों से चर्चा

दिग्विजय सिंह ने धरगांव कृषि मेला भी देखा, जहाँ उन्होंने किसानों से चर्चा की और प्रदर्शित नवीन कृषि उपकरणों व तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले किसानों को नई जानकारी और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

भोजनशाला की व्यवस्थाओं की प्रशंसा

पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए संचालित विशाल भोजनशाला का भी भ्रमण किया। उन्होंने समिति द्वारा की गई स्वच्छता और सेवा व्यवस्था की प्रशंसा की।

 मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

धरगांव पहुँचने पर मंदिर समिति और कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महेश्वर की पूर्व विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधो, धरमपुरी के पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा सहित महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंदिर समिति ने विशिष्ट अतिथियों दिग्विजय सिंह और डॉ. विजयलक्ष्मी साधो का शाल, श्रीफल और पुष्पमाला से सम्मान किया।