सड़क हादसे में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गंभीर रूप से घायल

 

-उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर, एसडीएम सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिले के चाचरिया पाटी क्षेत्र की घटना

बड़वानी (इम्तियाज़ खान )।खाद्य आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे राशन दुकानों की निरीक्षण के लिए अपने ऑपरेटर के साथ बाइक से चाचरिया पाटी क्षेत्र में गए थे।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को चाचरिया चौकी के कोटकिराड़ी गांव में बाइक दुर्घटना में वे घायल हो गए।

जिससे उसे गंभीर चोट आई। 108 वाहन के माध्यम से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी भारत जमरे ने बताया कि 31 अक्टूबर तक राशन दुकानों पर सामग्री वितरण किया जाना है। इसके मद्देनजर कनिष्ठ अधिकारी अपने ऑपरेटर के साथ चाचरिया पाटी क्षेत्र में गए थे। देर शाम उनके घायल अवस्था में होने की सूचना मिली।

जिला अस्पताल में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
सूचना के बाद जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा।
इस दौरान जिला अस्पताल में एसडीएम भूपेंद्र रावत, तहसीलदार हितेंद्र भावसार, खाद्य आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे, खाद्ध सुरक्षा अधिकारी पंकज अंचल, सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

सेंधवा क्षेत्र में फूड इंपेक्टर के पद पर पदस्थ झाबुआ निवासी थांदला निलेश खड़ियाल निरीक्षण के लिए सुरानी गांव गए हुए थे। वहां से बाइक से लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है।

उनके साथ बाइक पर बैठे मोइन खान को भी चोट आई। जिन्हें लोगों की मदद से 108 वाहन से रात करीब 9 बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहां ऐसी उपचार के बाद सीटी स्कैन किया गया। वहीं रात 9.45 बजे इंदौर रेफर किया गया।