शहर में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

🔴 बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

🔴 भगवान परशुराम चौक में हुई महाआरती

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मार्गों पर भगवान के जयकारे व जयघोष गूंजायमान हुए। शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरुष, युवा, बच्चों ने उत्साह से सहभागिता की। इस मौके पर पाटी नाके का भगवान परशुराम चौक के रुप में नामांकित किया।

शहर के मध्य कालिका माता मंदिर से निकली शोभायात्रा मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक होते हुए रानीपुरा स्थित श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाजजनों ने आयोजन को भव्य रूप दिया। शोभायात्रा पश्चात महा प्रसादी का वितरण किया।

इस दौरान समाज के वरिष्ठों सहित समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी, सचिव अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी, भरत रावल, सह सचिव धर्मेंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री दीपक जैमन, योगेश सराफ, दिनेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, सह कोषाध्यक्ष क्षितिज शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन, महिला मंडल, युवा मंडल की कार्यकारिणी भी शामिल हुए।