Barwani…जिलेभर में रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, अपराधी, गुंडे, बदमाशों की चेकिंग की

🚨 एसपी के निर्देशन में कॉबिंग गश्त 👮‍♂️ के दौरान आबकारी एक्ट के 8 प्रकरण बनाए

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार-रविवार की रात्रि के दरमियान सड़कों पर सैकड़ों खाकीदारी नजर आए। एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस थाने, चौकियों के दल ने कॉबिंग गश्त की। इस दौरान अपराध की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़, गुंडे-बदमाशों की चेकिंग की। वहीं वारंटियों को पकड़ने के साथ अवैध शराब परिवहन के प्रकरण बनाए।

पुलिस के इस अभियान में एएसपी धीरज बब्बर सहित जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और पुलिस बल ने संयुक्त सहभागिता की।

एएसपी स्वयं रात्रि में कॉबिंग गश्त में शामिल हुए। इस दौरान सघन वाहन चेकिंग की गई और रात्रि में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही थाना अंजड़ का आकस्मिक निरीक्षण कर हवालात, गुंडा रजिस्टर और निगरानी संबंधी अभिलेखों का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कॉबिंग गश्त पर एक नजर 

🔶 कुल 28 गिरफ्तारी वारंट, 8 स्थाई वारंट तामील किए गए

🔶 74 निगरानी बदमाशों की चेकिंग, 48 को डिजिटल बीट ऐप में दर्ज किया 

🔶 138 गुंडों की चेकिंग, 88 को डिजिटल बीट ऐप में पंजीबद्ध किया

🔶 9 संपत्ति संबंधी अपराधियों की चेकिंग की 

🔶 3 जिला बदर आरोपियों की जांच कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी की

🔶 आबकारी एक्ट के तहत 8 प्रकरण में 67.600 लीटर अवैध शराब जब्त की 

अपराधियों में कानून का भय व आमजन में सुरक्षा का विश्वास

अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह अभियान अत्यंत प्रभावी और परिणामकारी पहल है। इस प्रकार की कांबिंग गश्त तथा निगरानी कार्रवाईयां आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी। ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ हो। पद्म विलोचन शुक्ल (एसपी-बड़वानी)