✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नगर पालिका द्वारा नागरिकों से स्वच्छता फीडबैक लेने के लिए एक विशेष ऑनलाइन लिंक जारी की गई है। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन महुआ द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप की गई है। इसके तहत डोर टू डोर स्वच्छता का फीडबैक लिया जा रहा है।
नपा ने शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस लिंक पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें। नागरिकों का फीडबैक शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
🔵 नपा सीएमओ सोनाली शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह डिजिटल पहल शुरू की गई है। जिससे हर नागरिक आसानी से अपनी राय दे सके।
🔴 नपाध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर का निर्माण सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी नागरिक इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें और शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने में अपना योगदान दें।

