ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
शहर स्थित सांसद सेवा केंद्र पर शुक्रवार को लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने दिव्यांग जन खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की।
उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान करने का जो वचन दिया गया था, उसे आज पूर्ण किया गया। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके खेल कौशल को और निखारना तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है।
इस अवसर पर सांसद पटेल ने कहा कि दिव्यांगजन खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा के सशक्त प्रतीक हैं। उनका अदम्य साहस, आत्मविश्वास और संघर्ष शीलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन एवं समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सांसद पटेल ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में कोच मनोज पटेल सहित अन्य खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

