एसपी की मौजूदगी में शहर के नवलपुरा में जन संवाद आयोजित

🔴 बालिकाओं को गुड टच–बैड टच, साइबर फ्रॉड एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई

🔵 सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अज्ञात कॉल व लिंक से सतर्क रहने का आव्हान 

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन, एएसपी धीरज बब्बर और एसडीओपी महेश सुनैय्या के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात्रि शहर के नवलपुरा मोहल्ले में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में सरल एवं संवेदनशील तरीके से जानकारी दी और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने व किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत विश्वसनीय व्यक्ति अथवा पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्रावास की बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अज्ञात कॉल व लिंक से सतर्क रहने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार के अत्याचार की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया।

सवाल के जवाब देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया 

इस दौरान पुलिस द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने वाली बालिकाओं को तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि इस जन-जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना एवं समाज में अपराधों की रोकथाम हेतु सकारात्मक माहौल तैयार करना है।