मिथिला की संस्कृति से महका इंदौर, मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव का आयोजन

इंदौर। मिथिला की पारंपरिक लोक संस्कृति, भाई-बहन के स्नेह और लोकगीतों की मधुर धुनों से रविवार शाम मेघदूत गार्डन गूंज उठा। अवसर था सामा-चकेवा महोत्सव का, जिसका आयोजन इंदौर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा उत्साह और आस्था के साथ किया गया। कार्यक्रम में मैथिल समाज की बड़ी संख्या … Read more

अंजड़ रोड शराब दुकानदार ने फैलाई गंदगी, नपा ने चालान काट वसूले 1100 रुपए

स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत कचरा अड्ढे बंद करने के बावजूद दुकानदार खुले में फेंक रहे कचरा

बड़वानी। नगर पालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शहर में सडक़, मार्गों, खुले प्लॉट सहित नाले-नालियों में कचरा फेंकने वाले रहवासियों और दुकानदारों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका ने रविवार को तीन दुकानदारों का चालान काट शुल्क वसूला।

इस दौरान अंजड़ रोड स्थित शराब दुकान संचालक द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी। जिस पर नगर पालिका अमले ने मौका मुआयना किया और कचरा साफ करवाकर शराब दुकानदार का चालान काट 1100 रुपए शुल्क वसूला। वहीं आगे से इस तरह गंदगी फैलाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।

दरअसल नगर पालिका द्वारा खुले में कचरा नहीं फेंकने के आह्वान के बावजूद कई दुकानदार रोड किनारों से लेकर खुले प्लॉट सहित नाले-नालियों में कचरा फेंकने बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह की शिकायत पर नगर पालिका अमले ने रविवार को शहर के मुख्य मार्ग अंजड़ रोड़ किनारे संचालित गुरुदेव ज्यूस सेंटर संचालक से खुले में फेंका गया कचरा एकत्रित करवाया।

वहीं उसका चालान काट 600 रुपए वसूल किए। इसी तरह गांधी ट्रैक्टर ऑटो पाट्र्स द्वारा भी रोड पर कचरा फेंकने पर 500 रुपए चालान वसूली की कार्रवाई की।

नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी

नपा अमले ने बताया कि उक्त दुकानदार द्वारा प्रति-दिन कचरा डालकर गंदगी की जा रही थी। जबकि नपा ने स्वच्छ सर्वेछण अंतर्गत खुले कचरे अड्ढे समाप्त किए गए है। नपा अमले ने दुकानदारों को आगे से खुले स्थल व नाले-नालियों में कचरा फेंकने पर कचरा प्रबंधन नियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी।

भोपाल से आलीराजपुर जा रही यात्री बस पलटी, 19 घायल

  ✍️ मवेशी सामने आने से असंतुलित होकर पलटी बस ✍️ कलेक्टर ने कहा कोई गंभीर नहीं, 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया ✍️ बड़वानी से इम्तियाज़ खान (INTU) की रिपोर्ट जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह ठीकरी-बड़वानी के बीच तलवाड़ा डेब क्षेत्र … Read more

समारोहपूर्वक मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, मंत्री डॉ. विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

खंडवा। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को खंडवा जिले में भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुआ, जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण कर समारोह … Read more

बस हादसा : महिला की मौत, 2 गंभीर घायल इंदौर रेफर

जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बड़वानी. ध्रुव वाणी

जिले के खेतिया-पाटी रोड पर शुक्रवार हुए दुःखद बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर जयति सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का अवलोकन कर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर एवं पानसेमल विधायक  श्याम बरडे के साथ संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए मरीजों का हालचाल जाना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खेतिया घटना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेतिया के निरीक्षण के उपरान्त कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय बड़वानी का भी निरीक्षण किया एवं घायल मरीजो के परिजनो से मरीजो के कुशलक्षेम  जानी।

कलेक्टर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ एवं जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारम्भ कर क्रेन के माध्यम से फंसे हुए घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। कलेक्टर ने गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर करवाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा मिल सके। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे सभी घायलों को समय पर और बेहतर उपचार प्रदान करना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने इस दुःखद घटना पर संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के उपचार में हरसंभव सहायता दी जाए।

कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया

दुर्घटना में 50 से अधिक यात्री घायल हुये, जिसमें 63 वर्षीय जिला धार निवासी सुमनबाई की दुखद मृत्यु, गंभीर रूप से घायल 2 महिला यात्रियों श्रीमती कृष्णाबाई एवं नीतू ( इंदौर ) को एमवाय अस्पताल इंदौर रैफर किया गया। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया एव जिला अस्पताल बड़वानी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम नंबर 9111783632 जारी किया गया, जिस पर संपर्क कर परिजन घायलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read more

धरगांव के श्री श्याम सांवलिया धाम, धरगांव में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का तीसरा दिन: लाखों श्रद्धालु जुटे, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित राजनेता और भक्तों की भीड़ उमड़ी

महेश्वर। मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के ग्राम धरगांव में स्थित श्री श्याम सांवलिया धाम में चल रहे पाँच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन (शुक्रवार) का आयोजन विशेष रहा। इस अवसर पर महोत्सव का स्वरूप ऐसा दिखा कि अध्यात्म, धर्म और भक्ति का संगम सा प्रतीत … Read more

धरगांव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2025 – दिग्विजय सिंह का मंदिर भ्रमण | महेश्वर समाचार

धरगांव राजेश पंवार की रिपोर्ट  धरगांव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2025: दिग्विजय सिंह का मंदिर दर्शन, यज्ञशाला और कृषि मेले का किया भ्रमण मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे धरगांव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 2025 के तीसरे दिन पहुंचे। उन्होंने इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन … Read more

बोकराटा-खेतिया मार्ग पर पलटी नर्मदा परिक्रमा वासियों से भरी बस

–मौके पर लगी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में घायलों को खेतिया अस्पताल भेजा बड़वानी ( इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट )। जिले के पहाड़ी अंचल के बोकराटा खेतिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह नर्मदा परिक्रमा वासियों से भरी स्लीपर बस पलट गई। डबल डेकर बस क्रमांक एमपी 46 जेड पी … Read more

आस्था और अध्यात्म का त्रिवेणी संगम : श्री श्याम सांवरिया धाम में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में दी गईं 2100 आहुतियां

सौभाग्य, धन-समृद्धि और व्यावसायिक सफलता के लिए आयोजित महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब धरगांव (राजेश पवार )। श्री श्याम सांवरिया धाम इन दिनों आस्था, अध्यात्म और अनुभूति के त्रिवेणी संगम का केंद्र बना हुआ है। यहां चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में … Read more

महेश्वर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : ₹2.75 लाख की मदिरा और 26 क्विंटल महुआ लहान जब्त

8 केस दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार | कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर चार वृत्त के आबकारी दल की संयुक्त कार्रवाई महेश्वर (निप्र)। खरगोन जिले के महेश्वर में शनिवार 30 अक्टूबर की अलसुबह अवैध मदिरा निर्माण और विक्रय पर बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश … Read more