✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
जिले के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, 1 घायल हैं। सभी बारात में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे में कार बुरी तरह टूट-फूट गई है। पुलिस इसमें फंसे लोगों को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाल पाई।

हादसे में इनकी हुई मौत
🔺 सचिन गोकुल वास्कले (25) निवासी पटेलपुरा साकड़
🔺 प्रद्युम्न पिता गुलीचंद सहते (25) निवासी सालखेड़ा
🔺 पप्पू पिता हीरालाल (29) निवासी लिम्बई
🔺 आकाश पिता दयाराम (25) निवासी रालामंडल
🔺 यशवंत सुपड़िया (30) निवासी जलगौन
🔺 सोहन झाबर (28) निवासी सालखेड़ा
हादसे में घायल
🔻 सुरेश मांगीलाल (28) निवासी देवझिरी

डीजल लेकर जुलवानिया से लौट रही थी कार
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, जलगौन से एक बारात राजपुर आई थी। इसमें शामिल एक गाड़ी का डीजल खत्म हो गया। इसमें सवार युवक दूसरी कार से डीजल लेने जुलवानिया गए थे। लौटते समय टोल प्लाजा के पास खरगोन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया में भर्ती कराया गया।

टैंकर छोड़कर भागा ड्राइवर, तलाश रही पुलिस
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बड़वानी रैफर किया था। जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। फिलहाल एक घायल का उपचार जारी है
🔴 जुलवानिया थाना प्रभारी राम कुमार पाटिल के अनुसार हादसे के बाद टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
