सेंधवा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गायत्री धाम में गौपूजन और गुरु चरण पादुका का पूजन किया

हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत, बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को भेंट किया चित्र; पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी की चरण पादुका स्थली पर की पूजा-अर्चना


दैनिक ध्रुव वाणी बड़वानी


रविवार शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा सेंधवा पहुंचे। हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री गायत्री धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गौपूजन किया। साथ ही गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और गुरु माता भगवती देवी की चरण पादुका स्थली पर पूजन-अर्चना कर श्रद्धा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों में उत्साह दिखाई दिया। गायत्री धाम में पूजन-अर्चना उनके सेंधवा प्रवास का प्रमुख पड़ाव रहा।

Oplus_131072