डॉ. मोहन यादव का रविवार को बड़वानी जिले का दौरा; गायत्री धाम कलालदा, शगुन मैरिज गार्डन सेंधवा और ग्राम अजगरिया में होंगे स्थानीय कार्यक्रम, रात 12:30 बजे लौटेंगे कलालदा
दैनिक ध्रुव वाणी बड़वानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 25 अक्टूबर को बड़वानी जिले के सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे शाम 5:35 बजे ग्राम कलालदा पहुंचेंगे। इसके बाद सेंधवा और ग्राम अजगरिया में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम समयबद्ध है और देर रात 12:30 बजे वे वापस कलालदा स्थित गायत्री धाम पहुंचेंगे।
कहां कब पहुंचेंगे मुख्यमंत्री?
शाम 5:35 बजे | ग्राम कलालदा
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कलालदा हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद गायत्री धाम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां उनका कार्यक्रम रात 8:30 बजे तक निर्धारित है।
रात 8:40 बजे | सेंधवा
कलालदा से कार द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री रात 8:40 बजे सेंधवा के शगुन मैरिज गार्डन पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 9:30 बजे वे ग्राम अजगरिया के लिए रवाना होंगे।
रात 10:45 बजे | ग्राम अजगरिया
मुख्यमंत्री रात 10:45 बजे तहसील वरला के ग्राम अजगरिया पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 11:30 बजे कलालदा के लिए रवाना होंगे।
रात 12:30 बजे | वापस कलालदा
मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर की रात 12:30 बजे गायत्री धाम, कलालदा पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

