मोर्टक्का से ओंकारेश्वर फोरलेन निर्माण में लापरवाही, महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की कार गड्ढे में गिरी - Dainik Dhruv Vani

मोर्टक्का से ओंकारेश्वर फोरलेन निर्माण में लापरवाही, महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की कार गड्ढे में गिरी

ओंकारेश्वर

मंगल सिंह ठाकुर ओंकारेश्वर। आने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर मोर्टक्का से ओंकारेश्वर फोरलेन सड़क निर्माण निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही का खामियां जा रोड पर चलने वाले आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मोटरसाइकिल, कार चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

ताज़ा अपडेट: बड़वाह में खुले में हो रही मांस बिक्री, शासन के नियमों की उड़ रही धज्जियां, लाखों का स्लाटर हॉउस मगर सिर्फ चलती है एक दुकान

कई जगह के निर्माण  रोड को खोदा गया है किंतु डायवर्सन के लिए बोर्ड और संकेतक नहीं लगाए गए हैं। इसी लापरवाही के चलते कल थापना के पास महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की कर गड्ढे में गिर गई। कनिमत रही कि श्रद्धालुओं को ज्यादा चोट नहीं लगी।

108 एंबुलेंस से घायलों को ओंकारेश्वर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ रवि वर्मा ने बताया कि कोई भी गंभीर घायल नहीं था थाने पर सूचना देने का कहाँ पर श्रद्धालुओं ने मना कर दिया।

ताज़ा अपडेट: विदेशी नागरिक को गेस्ट हाउस में रुकवाया, जानकारी नही देने पर गेस्ट हाउस संचालक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज