जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में आग, बड़ी राशि खर्च के बाद मरीजों की सुरक्षा में सेंध, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

बड़वानी। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय यूनिट में दो मरीजों की डायलिसिस चल रही थी, जिन्हें अस्पताल स्टाफ ने तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर मौके पर नगर परिषद … Read more

उल्लासपूर्वक मनाया श्री गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व

🔴 गूंजे कीर्तन, समाजजनों ने चखा लंगर 🔵 बोर्ड कक्षा की मेरिट में शामिल 11 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया ✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी……………………… गुरुसिंघ सभा के तत्वावधान में शहर के सिख समाज ने बुधवार को श्री गुरुनानक देव महाराज का 556 वां प्रकाश पर्व उल्लासपूर्वक व श्रद्घाभाव … Read more

खाली मकान की छत पर रखी ड्रिप में लगी आग, शहर के सेगांव वार्ड की घटना

मकान से धुआं व आग की लपटे देख मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दो फायर फाइटर, आग पर काबू पाया, 2 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान ध्रुव वाणी बड़वानी। शहर के वार्ड क्रमांक 10 सेगांव मोहल्ले में बुधवार रात्रि 8:30 बजे एक खाली मकान (स्टोर रूम) … Read more

एसआईआर : बीएलओ घर-घर जाकर मतदाओं की जानकारी करने लगे अपडेट

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू ✍️ बड़वानी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बड़वानी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया 4 नवंबर से प्रारम्भ हो चुकी है। पहले दिन जिले के बीएलओ को गणना पत्रक वितरित, मतदाता से गणना पत्र भरवाने एवं पत्रक एकत्रित करने … Read more

भाजपा प्रदेश भर में मनाएगी वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मीडिया को दी ‘वंदेमातरम /150 अभियान की जानकारी 🔴 वंदे मातरम ने जगाई देशवासियों में देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना 🔵 7 से 26 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा वंदेमातरम /150 अभियान बड़वानी। भारतीय जनता … Read more

मिथिला की संस्कृति से महका इंदौर, मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव का आयोजन

इंदौर। मिथिला की पारंपरिक लोक संस्कृति, भाई-बहन के स्नेह और लोकगीतों की मधुर धुनों से रविवार शाम मेघदूत गार्डन गूंज उठा। अवसर था सामा-चकेवा महोत्सव का, जिसका आयोजन इंदौर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा उत्साह और आस्था के साथ किया गया। कार्यक्रम में मैथिल समाज की बड़ी संख्या … Read more

भोपाल से आलीराजपुर जा रही यात्री बस पलटी, 19 घायल

  ✍️ मवेशी सामने आने से असंतुलित होकर पलटी बस ✍️ कलेक्टर ने कहा कोई गंभीर नहीं, 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया ✍️ बड़वानी से इम्तियाज़ खान (INTU) की रिपोर्ट जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह ठीकरी-बड़वानी के बीच तलवाड़ा डेब क्षेत्र … Read more

समारोहपूर्वक मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, मंत्री डॉ. विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

खंडवा। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को खंडवा जिले में भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुआ, जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण कर समारोह … Read more

बस हादसा : महिला की मौत, 2 गंभीर घायल इंदौर रेफर

जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बड़वानी. ध्रुव वाणी

जिले के खेतिया-पाटी रोड पर शुक्रवार हुए दुःखद बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर जयति सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का अवलोकन कर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर एवं पानसेमल विधायक  श्याम बरडे के साथ संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए मरीजों का हालचाल जाना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खेतिया घटना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेतिया के निरीक्षण के उपरान्त कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय बड़वानी का भी निरीक्षण किया एवं घायल मरीजो के परिजनो से मरीजो के कुशलक्षेम  जानी।

कलेक्टर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ एवं जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारम्भ कर क्रेन के माध्यम से फंसे हुए घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। कलेक्टर ने गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर करवाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा मिल सके। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे सभी घायलों को समय पर और बेहतर उपचार प्रदान करना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने इस दुःखद घटना पर संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के उपचार में हरसंभव सहायता दी जाए।

कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया

दुर्घटना में 50 से अधिक यात्री घायल हुये, जिसमें 63 वर्षीय जिला धार निवासी सुमनबाई की दुखद मृत्यु, गंभीर रूप से घायल 2 महिला यात्रियों श्रीमती कृष्णाबाई एवं नीतू ( इंदौर ) को एमवाय अस्पताल इंदौर रैफर किया गया। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया एव जिला अस्पताल बड़वानी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम नंबर 9111783632 जारी किया गया, जिस पर संपर्क कर परिजन घायलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के मृतको के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

खंडवा। 2 अक्टूबर 2025 को मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुरुवार शाम को पंधाना तहसील के ग्राम जामली राजगढ़ के पास स्थित अर्दला तालाब के रपटे पर पलट जाने से पंधाना तहसील के ग्राम पाडल्या फाटा निवासी 11 … Read more