पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थानों में हुए कार्यक्रम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने दिलाई शपथ
दैनिक ध्रुव वाणी बड़वानी
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के आदर्शों और मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।

इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। जिले के सभी थानों में भी पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक कमल वास्के, रक्षित निरीक्षक गजेंद्र निगवाल, उषा सिसोदिया, सूबेदार अलका वास्केल सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
