Barwani ट्रेंचिंग ग्राउंड पर घमासान: ग्रामीणों ने रोका रास्ता, भारी विरोध के बीच नगर पालिका को मिला कब्जा!

📰 दैनिक ध्रुव वाणी ☀️
📍 ऑनलाइन न्यूज | बड़वानी

🚨 ट्रेंचिंग ग्राउंड पर घमासान: ग्रामीणों ने रोका रास्ता, भारी विरोध के बीच नगर पालिका को मिला कब्जा!

📌 आमलियापानी में कचरा प्रबंधन यूनिट का तीखा विरोध, 5-6 ग्रामीण हिरासत में

बड़वानी। बंधान ग्राम के समीप आमलियापानी क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रेंचिंग ग्राउंड को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस टीम को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने पाइप, बाइक और टैंकर लगाकर रास्ता जाम कर दिया तथा पुलिस वाहन के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक प्रशासनिक कार्रवाई रुकी रही।

📸 ग्राउंड रिपोर्ट: तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

मौके से लाइव कवरेज 

🔴 ग्रामीण महिलाएं और पुरुषों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

🔴 मौके पर पुलिस अधिकारियों और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच तीखी बहस।

🔴 भारी पुलिस बल और वाहन की तैनाती के बीच उमड़ी भीड़।

🔴 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारी महिलाओं को रास्ते से हटाकर हिरासत में लिया गया।

🔴 कानून व्यवस्था बिगड़ने पर 5-6 प्रदर्शनकारियों को पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया।

🔴 रास्ता खाली होने के बाद राजस्व और नगर पालिका की टीम ने आवंटित भूमि का सीमांकन कर कब्जा लिया।


⚖️ आमने-सामने: किसका क्या है दावा?

🛑 ग्रामीणों का विरोध क्यों?🏗️ नगर पालिका की सफाई
* स्वास्थ्य का खतरा: पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और प्रस्तावित जल टंकी के पास कचरा डालना गलत है।* आधुनिक तकनीक: यहाँ कोई पारंपरिक कचरा डंपिंग या गंदगी का ढेर नहीं लगेगा।
* पर्यावरण को नुकसान: ट्रेंचिंग ग्राउंड बनने से पूरे इलाके का पर्यावरण और पानी दूषित होगा।* प्रदूषण मुक्त यूनिट: यहाँ वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक कचरा प्रोसेसिंग यूनिट बनेगी, जिससे प्रदूषण नहीं फैलेगा।

✍️ बड़वानी की पल-पल की खबरों के लिए जुड़े रहिए ‘दैनिक ध्रुव वाणी’ के साथ।