ओव्हरलोडिंग के विरुद्ध एक्शन में यातायात पुलिस, सिलावद में चलाया विशेष जांच अभियान

26 वाहनों के चालान काटकर वसूला 11 हजार 300 रुपए शमन शुल्क

ध्रुव वाणी बड़वानी

वाहनों में ओवरलोडिंग के चलते आए दिन सडक़ हादसे हो रहे है। इसके मद्देनजर एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित तथा सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को सिलावद में विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान यातायात व सिलावद पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में ओवरलोडिंग यात्री वाहनों के विरुद्ध जांच कार्रवाई की। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन संचालन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

ओव्हर लोड वाहनों के केरियर निकालकर जब्त किए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में ओवरलोड सवारी नहीं बैठाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।

यातायात प्रभारी रजनी भार्गव ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 26 वाहनों के चालान बनाए गए और 11 हजार 300 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। उन्होंने आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। जिससे सडक़ दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी यातायात रजनी भार्गव, सिलावद थाना प्रभारी आरके लोवंशी, उपनिरीक्षक वेस्ता सिंह चौहान, एएसआई सदाशिव कुमावत, प्रधान आरक्षक राजमल, यशवंत सहित आरक्षक जगदीश, सुरेंद्र, अर्जुन, सावन, गजेंद्रसिंह मौजूद रहे।