✍️ मवेशी सामने आने से असंतुलित होकर पलटी बस
✍️ कलेक्टर ने कहा कोई गंभीर नहीं, 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया
✍️ बड़वानी से इम्तियाज़ खान (INTU) की रिपोर्ट

जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह ठीकरी-बड़वानी के बीच तलवाड़ा डेब क्षेत्र मेहगांव डेब में यात्री बस पलट गई। बस भोपाल से अलीराजपुर जा रही थी। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना सुबह 5:30 की बताई गई है। घटना में महिला पुरुष सहित बच्चों को चोट आई है। कुछ मरीजों को सर हाथ पैर में गंभीर चोटे भी लगी है।

घटना की सूचना पर जिला अस्पताल में अपर कलेक्टर केके मालवीय, एडिशनल एसपी धीरज बब्बर, तहसीलदार हितेंद्र भावसार, यातायात प्रभारी विनोद बघेल, सीएमएचओ डॉक्टर सुरेखा जमरे, सिविल सर्जन अनीता सिंगारे आदि अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
16 मरीज आए हैं, सभी का उपचार जारी है
सिविल सर्जन डॉक्टर अनीता सिंगारे ने बताया कि बड़वानी ठीकरी के बीच ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग क्षेत्र में अल सुबह यात्री बस पलटने के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। सुबह 7 बजे तक बस हादसे के कुल 16 मरीजों को लाया गया है. जिनका तत्काल उपचार शुरू किया गया।
जिला अस्पताल पहुंचे एडिशनल एसपी
एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने बताया कि उक्त बस भोपाल से अलीराजपुर जा रही थी. बस के सामने मवेशी के आने से यह घटना होने की बात सामने आई है। सूचना पर गंभीर का घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया और उपचार शुरू किया गया है। किसी व्यक्ति के अति गंभीर की कोई सूचना नहीं है।
बस चालक मौके से हुआ फरार
ठीकरी थाना प्रभारी नाथू सिंह रंधा ने बताया कि उक्त घटना तड़के 4:30 की है। बस में करीब 30 से अधिक लोग सवार थे। घायलों को सबसे पहले समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी के अनुसार घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया।
कलेक्टर ने जारी किया संदेश, कहा सभी घायल स्वस्थ

