🔴 वसूली पर ध्यान, एंबुलेंस का अभाव, ठीकरी रोड पर हादसे में एक बार फिर सामने आई लापरवाही
🔵 काफी देर तक नहीं आई टोल टैक्स की एंबुलेंस, लोगों ने निजी संसाधनों से अंजड़ अस्पताल पहुंचाया
✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी
जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ठीकरी हाईवे पर मंडवाड़ा के समीप बीती रात्रि पैदल राहगीर मां बेटी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। यह घटना शनिवार रात्रि 9 के बताई गई है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए निजी संसाधनों से अंजड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस हादसे के साथ ही एक बार फिर टोल वसूल रही कंपनी की लापरवाही देखने को मिली।
दरअसल उक्त घटना के बाद लोगों ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाने का प्रयास किया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आने पर निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इसको लेकर ग्रामीणों में खास रोष देखने को मिला।
यह घटनाक्रम ग्राम मंडवाड़ा के शिवालय मंदिर के पास हुआ। जहां मंदिर में पैदल जा रही महिला संगीता गंगवाल ओर बच्ची सरस्वती गंगवाल को बाइक सवार द्वारा तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए टक्कर मार गंभीर घायल कर दिया। घटनाक्रम के दौरान बाइक चालक भी डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हो गया।
लोगों द्वारा टोल टैक्स की एम्बुलेंस ओर 108 को फोन लगाकर काफी देर तक बुलाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी वाहन नहीं मिलने पर दो अलग-अलग संसाधनों के माध्यम से तीनों घायलों को अंजड़ सिविल अस्पताल लाया गया।
अंजड़ अस्पताल में मौजूद डाक्टर रोहित मंडलोई ने घायलों का इलाज कर संगीता पति सुनिल गंगवाल, सरस्वती पिता सुनील गंगवाल और बाइक चालक विक्रम पिता भुवान निवासी साकड को जिला अस्पताल रैफर किया।
वहीं दुर्घटना के बाद घायलों के परिजन और ग्रामीणों ने टोल टैक्स पर पहुंचकर एंबुलेंस नहीं होने को लेकर अपना रोष व्यक्त किया। जिस पर टोल टैक्स कर्मचारियों ने 5 दिन पहले ही टोल टैक्स हेंडओवर होने का हवाला दिया।
✍️ थाना प्रभारी ने टोल कंपनी को दिए निर्देश
मामले की जानकारी लगने पर अंजड थाना प्रभारी आरआर चौहान दलबल के साथ पहुंचे और टोल टैक्स पर एंबुलेंस क्रेन सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए टोल कर्मचारियों से चर्चा की गई।
