जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में आग, बड़ी राशि खर्च के बाद मरीजों की सुरक्षा में सेंध, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

बड़वानी। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय यूनिट में दो मरीजों की डायलिसिस चल रही थी, जिन्हें अस्पताल स्टाफ ने तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर मौके पर नगर परिषद की फायर वाहन भी मौके पर पहुंचा।

दरअसल जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट मुख्य गेट के पास पुराने कलेक्टर भवन के समीप संचालित हो रही है। मरीजों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर बड़ी राशि खर्च की जा रही है। बावजूद डायलिसिस जैसी अत्यंत आवश्यक यूनिट में शार्ट सर्किट से आग लगना प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। प्रशासन ने इसकी जांच कर लापरवाह अधिकारियों और दोषियों पर कार्रवाई की जाना चाहिए।