✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
एनएसयूआई और युवक कांग्रेस नेतृत्व में बुधवार शाम शहर के कारंजा चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए के अध्यक्ष प्रदीप जोशी का पुतला फूंका।

एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अशरफ मंसूरी ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में पूरे मामले की न्यायिक जांच कराए की मांग की। उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 30 लाख छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन प्रतिवर्ष परीक्षा रद्द हो जाने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में अटक जाता है, जो छात्रों के हितों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेडिकल फील्ड पेपर बेचना शिक्षा माफिया की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा नीट का पेपर लीक हो गया। जिसके कारण 30 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं।
इस दौरान एनएसयूआई के बादल गिरासे, अंकित निगवाल, फरहान शाह, ललित चौधरी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन लालू यादव, ललित चौधरी, नितिन यादव, प्रतीक यादव, अरुण यादव, रोहित यादव और कार्यकर्ता तथा कोचिंग सेंटर के छात्र मौजूद थे।
