Barwani ₹1.52 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी सराफा व्यापारी गिरफ्तार

🗞️☀️ दैनिक ध्रुव वाणी ☀️🗞️

📍 ऑनलाइन न्यूज | बड़वानी

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 

बड़वानी पुलिस ने ‘ऑपरेशन हवालात’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सराफा व्यापारी जयराज चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नकली सोना देकर तथा मासिक ब्याज का लालच देकर लोगों से ₹1.52 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें नकली सोना देकर ठगी करना, निवेश के नाम पर लाखों रुपए हड़पना और रकम वापस मांगने पर धमकी देना शामिल है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

  • आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस गबन की गई राशि की बरामदगी तथा अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी रेवाराम चौहान के नेतृत्व में अंजड़ पुलिस टीम द्वारा की गई।