ध्रुव वाणी की खबर का असर! नर्मदा परिक्रमा मार्ग की समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर ने दिए सुविधाएं जुटाने के निर्देश

दो दिन पहले उठाया था परिक्रमा यात्रियों की सुविधाओं का मुद्दा, समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश


दैनिक ध्रुव वाणी बड़वानी 


नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों को परिक्रमा मार्ग पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान परेशानी न हो।

गौरतलब है कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को दैनिक ध्रुव वाणी ने दो दिन पहले प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बुधवार को हुई समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को परिक्रमा यात्रियों की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

यात्रियों को मिलें जरूरी सुविधाएं

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को परिक्रमा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं मिलना जरूरी है, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अर्पित गुप्ता, सहायक कलेक्टर माधव अग्रवाल, अपर कलेक्टर हेमलता सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।