छोटी कसरावद स्थित नर्मदा बड़े पुल के पास पेयजल लाइन फूटी, सड़क का आधा हिस्सा ढहा, देखें वीडियो

बड़ा हादसा टला, पुलिस बल हुआ तैनात, सावधानी पूर्वक हो रहा बड़ौदा राजमार्ग पर आवागमन 

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी 

बड़वानी के समीप खंडवा बड़ौदा राजमार्ग पर छोटी कसरावद स्थित नर्मदा नदी पर बने बड़े पुल के किनारे पेयजल की में राइजिंग लाइन फूट गई। इससे सड़क का आधा हिस्सा ढह गया और बड़ा गड्ढा हो गया। इससे आवागमन पर दबाव बढ़ गया।

सूचना पर पुलिस और नगर पालिका अमला मौके पर पहुंचा गया। फिलहाल पुल के एप्रोच रोड पर आधे हिस्से से सावधानी पूर्वक वाहनों को निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार पानी के अधिक प्रेशर के चलते लाइन फूटने की स्थिति हुई है। हालांकि नगर पालिका ने गड्ढे में मुरम डालकर आवागमन सुचारू किया जा रहा है। बड़वानी और धार जिले के मध्य बने इस पुल पर फिलहाल आवागमन जा सुचारू रूप से जारी है।