इंदौर में भीषण सड़क हादसा, बड़वानी जिले में शोक की लहर, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की पुत्री सहित तीन की मौत, एक घायल 

🔴 इंदौर के रालामंडल क्षेत्र में तड़के 5 बजे हुआ हादसा, ट्रक सेटकराने के बाद चकनाचूर हुई कार 

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

इंदौर के रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तीन युवाओं की मौत हो गई। वहीं एक युवती घायल है। इस हादसे से बड़वानी जिले में शोक की लहर छा गई। दरअसल इस सड़क हादसे में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और बड़वानी जिले के राजपुर विधायक बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा सहित तीन युवाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बच्चन इंदौर रवाना हो गए। वहीं बड़ी संख्या में उनके समर्थक और नेतागण भी इंदौर पहुंचे हैं।

रफ्तार का कहर
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार नेक्सन कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो युवक और एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। पुलिस जांच में जुटी है।

घूमने निकले, हो गए हादसे का शिकार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त युवाजन घूमने के लिए कहीं निकल थे। इस दौरान इंदौर के तेजाजी नगर के पहले हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने शुरु की तलाश
रालामंडल थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

प्रेरणा बच्चन