ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
शहर के मध्य महालक्ष्मी गेस्ट हाउस के सामने तुलसीदास मार्ग पर बीते दो माह से उड़ रही धूल के गुबार से अब रहवासियों को राहत मिलेगी। कई माह पूर्व मार्ग पर निर्माण कंपनी, सीवरेज लाइन डालने व चेंबर बनाने के बाद दुरुस्ती करना भूल गई थी। जिसके बाद से मार्ग पर दिन-रात धूल के गुबार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। दैनिक ध्रुव वाणी ने गत दिनों प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर समस्या की ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया था।

इसके बाद सीवरेज कंपनी ने सुध ली और शनिवार से उक्त रोड पर दुरुस्ती काम शुरु किया। इससे आगामी दिनों में रोड रेनोवेशन होने के बाद रहवासियों को धूल के गुबार से राहत मिलेगी। वहीं रोड दुरुस्ती के बाद नगर पालिका द्वारा भी सड़क का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। हालांकि अब भी शहर में कई अन्य जगह सीवरेज कार्य के बाद सड़कों के हाल बदतर होकर जनजीवन धुल-मिट्टी और गड्ढों की समस्या से परेशान है।
