महाराष्ट्र से चोरी कर लोट रहे 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 5 फायर आर्म्स व 3 जिंदा कारतूस व चोरी किया 38 लाख 91 हजार 860 रुपए जब्त किए

 

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

बड़वानी। जुलवानिया पुलिस ने अंतराज्यीय बदमाशों को पकड़ा है। उसके कब्जे से 38 लाख रुपए से अधिक की सामग्री जब्त की गई। इस मामले का खुलासा एसपी जगदीश डावर ने रविवार शाम एसपी कार्यालय में की।

दरअसल 24 जनवरी को थाना जुलवानिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पांच व्यक्ति अवैध हथियार लेकर जुलवानिया में घूम रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) से सुनसान मकान का ताला तोड़कर चोरी किए गए सोने-चांदी और नगदी लाने की बात स्वीकार की। आरोपियों के विरुद्ध थाना जुलवानिया 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। चोरी किए गए माल के संबंध में धारा 106 BNSS के तहत भी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया।

इन आरोपियों को पकड़ा

हिरु पिता झेतु भुरिया, 30 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार
कलम पिता थोबु भुरिया, 42 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार
प्यारसिंह पिता जालम अलावा 26 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार
मगरसिंग उर्फ मंगलसिंह अजनारे पिता ठाकुर 30 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार
आरिफ पिता बसु भुरिया 22 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार

यह सामग्री जब्त की

कार्रवाई में पुलिस ने 9 MM पिस्टल क़ीमत एक लाख, देशी पिस्टल ( 15000 रुपए), 3 हस्त निर्मित देशी कट्टा मय 3 जिंदा कारतूस ( 30000 रुपए), नगदी ( 138860 रुपए) सहित सोने के आभूषण 201 ग्राम (32 लाख) तथा चांदी के आभूषण 1.284 किलोग्राम (4 लाख 8000) एवं चोरी में प्रयुक्त औजार व अन्य सामग्री, कैनरा बैंक का खाली चैक और एक एन्ड्रॉयड मोबाइल जब्त किया।

इनका रहा सहयोग

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जुलवानिया रामकुमार पाटिल, उनि अशोक खेड़कर, सउनि संजय कुमरावत, सउनि राजेश नैय्यर, प्रआर सतीश पाटीदार, प्रआर कमल डावर, आरक्षक संजय पंवार, अश्विन पाटीदार, अमजद पठान, राजकुमार आर्य, सुनील वर्मा शामिल रहे।
फोटो