ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार दोपहर बड़वानी जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस ने पुराने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मनरेगा का नाम बदलने को महात्मा गांधी का अपमान बताया।
इस दौरान विधायक राजन मंडलोई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी, वरिष्ठ नेता इकबाल कापड़िया, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा परमार, ब्लाक अध्यक्ष बाबू दादा कोटवाल, जिला संगठन मंत्री नासिर खान, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलसुम कापड़िया, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन यादव (लालू), पार्षद ईश्वर यादव सहित जिले के सभी नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष, सेवा दल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, IT सेल, NSUI, आदिवासी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं समस्त मंडल/सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह मुख्य मुद्दे उठाए
वक्ताओं ने संबोधित कर केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) योजना का नाम बदलने और जनता के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की राजनीतिक साजिश का विरोध जताया।