आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा मे क्षेत्र के बच्चों ने मारी बाजी

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी 

आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के कक्षा 6टी एवं कक्षा 9 वी मे प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा के परिणाम में क्षेत्र के बच्चों ने बाजी मार ली। इस क्षेत्र मे कार्यरत संस्था वर्मा अकादमी के संचालक वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी अकादमी में अध्ययनरत 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस वर्ष चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 5वीं के 9 तथा कक्षा 8वीं के 4 विद्यार्थी शामिल हैं।

कक्षा 6 मे प्रवेश हेतु चयनित विधार्थियो मे हिंद राज सपने, अभिजीत बडोले, मीमांसा भंवर, मिताली भाबर, आर्यना रंधे, रितिका वर्मा, कशिष मौर्या एवं कमलेश उचवारे शामिल है, इसी प्रकार कक्षा 9 वी मे प्रवेश हेतु भूपेंद्र उचवारे, भाविक निगवाल, तनिष्क डुड़वे एवं आरव डावर शामिल है।

वर्मा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी, नियमित टेस्ट श्रृंखला, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने से निरंतर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। बच्चों की सफलता बढ़ने से जनजातीय बाहुल्य जिले के अन्य पालक भी अपने बच्चों को सैनिक स्कूल मे प्रवेश दिलवाने हेतु उत्साहित और जागृत हो रहे है, जिसका लाभ क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा और उनके सुनहरे भविष्य की राह खुलेगी।