ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
रंग पंचमी पर जिले में शांति, सुरक्षा, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा शहर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गो व जुलूस मार्ग निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आमजन के साथ समन्वय बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक चेतन सिंह बघेल, कोतवाली प्रभारी बलजीत बिसेन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
