बड़वानी… कुशवाह समाज युवा संगठन ने मनाया फाग महोत्सव

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी 

शहर के क्षत्रिय कुशवाह समाज युवा संगठन ने शनिवार को फाग महोत्सव और होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक होली उत्सव मनाया। प्रारंभ में भगवान श्रीकृष्ण बाल गोपाल की प्रतिमा पर रंग-बिरंगी गुलाल अर्पित कर समाज की खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई। वहीं होली गीतों पर समाजजन जमकर थिरके और पारंपरिक रंगों से फाग उत्सव मनाया। आयोजन के दौरान सामाजिक भाईचारे और एकता का वातावरण दिखाई दिया।

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नंदराम कुशवाह, संचालक किशोर मोगरे, युवा संगठन अध्यक्ष राजू कुशवाह, कोषाध्यक्ष नवीन कुशवाह, प्रतिनिधि नीरज कुशवाह, शंकर कुशवाह, अजय कुशवाह, सुधीर पीपरे, अमर कुशवाह, गज्जू कुशवाह,  सुरेश कुशवाह, लखन कुशवाह सहित समाजजन उपस्थित रहे। समाजजनों ने एक-दूसरे को होली मिलन की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।