Barwani…. आगामी त्योहारों के मद्देनजर बड़वानी पुलिस का सघन पैदल भ्रमण व चेकिंग अभियान

शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत कार्रवाई

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी 

पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर अनुराग व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक  पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों रमजान, चैत्र नवरात्रि, ईद, गणगौर एवं रामनवमी के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इसी क्रम में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन सायंकाल सघन पैदल भ्रमण (फुट पेट्रोलिंग), संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाइयां 

🔹 होटल, लॉज, धर्मशालाओं एवं ढाबों की आकस्मिक जांच

🔹 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण

🔹 प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर फुट पेट्रोलिंग

🔹 वाहन चेकिंग के दौरान दस्तावेज, नंबर प्लेट, हेलमेट एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना

🔹 सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने हेतु आमजन को जागरूक करना

  • इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना, सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना है। बड़वानी पुलिस द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी सतत एवं प्रभावी रूप से जारी रखा जाएगा।

इस कार्रवाई में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी एवं पुलिस बल का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।

🔷 आमजन से अपील

सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, अपमानजनक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करें।

यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बड़वानी पुलिस आप सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है।