ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी। हम नर को नारायण समझ कर पूजते हैं, और अपनी धरती को सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि भारत माता कहते हैं। हम योजनाएँ केवल कागज़ पर नहीं, बल्कि गली‑गली और मोहल्ला‑मोहल्ला, झोपड़ी‑झोपड़ी तक पहुँचाते हैं।
उक्त बात भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। पाटीदार ने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही कांग्रेस सरकार ने सिर्फ अपना घर भरने का काम किया है और देश को बीमारू राज्य और बीमारू देश बना दिया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश के विकास के लिए कई काम किए हैं और आगे भी करती रहेगी। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रथम जिला आगमन बुधवार शाम 5 बजे जिले के प्रवेश द्वार ठीकरी से हुआ।
जहां जिला अध्यक्ष अजय यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र भावसार व अनेक पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
भाजपा की रीति-नीति को बूथ स्तर तक उतरेंगे- अजय यादव
वहीं जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को योग्यतानुसार बड़े से बड़े पद पर सुशोभित करती है पवन पाटीदार इसका जीता जागता उदाहरण है। आगे उन्होंने कहा में विश्वास दिलाता हूं कि जिला संगठन बूथ स्तर पर भाजपा की रीति-नीति को पहुंचाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ठीकरी से बड़वानी तक काफिले के रूप में रात्रि 8 बजे बड़वानी पहुचे व उनका जगह-जगह प्रत्येक गांव व नगरों में आतिशबाजी व पुष्प मालाओं से कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मातृशक्ति ने आरती उतारकर पाटीदार का भव्य स्वागत अगुवानी की।
बड़वानी पहुंचने पर सबसे पहले पाटीदार ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा व कहा कि भाजपा ने ओबीसी वर्ग को कांग्रेस से अधिक महत्व दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री पाटीदार ने अनेक समाज प्रमुखों को साल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी व राजेन्द्र भावसार ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण पि. वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास धनगर ने दिया व संचालन कमलेश बागुल ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।