✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर खंडवा बड़ौदा स्टेट हाइवे पर अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरलाय से लगी पीर बाबा की पहाड़ी पर बनी मजार पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई।
यह मामला शनिवार देर शाम 8 बजे सामने आया है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने दावल शाह धार्मिक स्थल को तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना के बाद से समाज विशेष के लोगों में खासा रोष है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अंजड़ थाना प्रभारी आर आर चौहान पुलिस टीम के साथ पहुंचे और केस दर्ज कर जांच में जुटे हैं।
बता दें कि अंजड थाना क्षेत्र के अंजड़ और बोरलाय के बिच पीर बाबा की पहाड़ी पर दावल शाह वली की दरगाह है। यहां पर विभिन्न आयोजन किया जाता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम से शनिवार शाम 4 बजे के बिच कुछ असामाजिक तत्वों ने दरगाह स्थल सहित आसपास अन्य दरगाह को भी क्षतिग्रस्त कर दी।
आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
दरगाह के मुजावर कल्लू शाह ने शनिवार शाम दरगाह को क्षतिग्रस्त देखा तो समाज के सदर फखरुद्दीन पिता रहीम बक्श, मुस्लिम समाज नायब सदर शकील खान खजांची साकिर खान ओर अन्य समाजजनों को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही अंजड़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में थाना प्रभारी आर आर चौहान का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने दरगाह परिसर को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस ने BNS की 298 के तहत केस दर्ज किया है मामले की जांच की जा रही है।
दावल शाह वाली दरगाह के मुजावर कल्लू शाह ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को दरगाह पर अगरबत्ती लोबान साफ-सफाई वह अन्य नित्य कार्यकाल अपने घर पर चले गए थे आज शनिवार शाम दरगाह पर पहुंचने पर दरगाह व अन्य चीजों को क्षतिग्रस्त मिली । इसके बाद समाज सदर सहित अन्य लोगों को घटना से अवगत करवाया और थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
