ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
सरदार सरोवर बांध के बैकवाटर में डूब की चपेट में आए समीप ग्राम कुकरा में अब पानी उतरने लगा हैं। बीते वर्ष सितंबर 2025 से बैकवाटर उच्च स्तर पर पहुंचने से गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया था। वहीं दो माह पूर्व से बैकवाटर में कमी आने लगी हैं। बुधवार को श्री दत्त मंदिर में भगवान का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई।

पंडित सचिन शुक्ला, संजीव मोरे ने बताया कि वर्तमान में बैकवाटर में कमी से राजघाट परिसर के दत्त मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और धर्मशाला नजर आने लगी हैं। हालांकि अभी मंदिरों पर 3 से 4 फीट पानी जमा हैं।
वहीं राजघाट व बड़वानी के बीच सड़क मार्ग पर बनी रपट पर भी करीब 5 फीट पानी जमा हैं। आगामी 8-10 दिन में सड़क मार्ग खुलने की उम्मीद हैं। दत्त मंदिर के गर्भगृह में पानी कम होने पर आज भगवान के श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई।

