ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
शहर में रंग पंचमी के पावन पर्व पर हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में रंगो से भरपूर केशव फाग यात्रा एवं विशाल गैर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह गैर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ निकलेगी।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष नारायण लछेटा एवं कोषाध्यक्ष संजय चौहान (बंटी) के मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बनाने हेतु एक वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में संसाधन समिति, प्रचार-प्रसार समिति, सुरक्षा समिति, संग्रह समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। समिति पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
इन मार्ग से निकलेगी गैर
केशव फाग यात्रा प्रातः 10.30 बजे से जगत तृप्ति केंद्र झंडा चौक से प्रारंभ होकर रणजीत चौक, महात्मा गांधी मार्ग, मोटी माता मंदिर, देवीसिंग मार्ग, रामदेव बाबा मंदिर होते हुए कालिका माता मंदिर परिसर में समापन होगी।

🔵 पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकलेगी फाग यात्रा में फायर फाइटर की व्यवस्था के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र, पारंपरिक वाघ यंत्र एवं अन्य वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बनाएगी। रंग-गुलाल, ढोल-ताशों की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु फाग की शोभा बढ़ाएंगे।
🔵 समिति के अनुसार, सकल हिंदू समाज एवं कार्यकर्ताओं में इस फाग यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और उमंग व्याप्त है, रंग पंचमी के अवसर पर निकलने वाली यह गैर नगर में आपसी सौहार्द, संस्कृति और परंपरा का संदेश देगी।
