राष्ट्रीय नेक इंसान दिवस पर सेवाभावियों का हुआ सम्मान

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

रोटरी क्लब और अजित जैन मित्र मंडल के सेवा कार्यों में सहयोगियों को राष्ट्रीय नेक इंसान दिवस पर मुख्य अतिथि एसडीएम भूपेंद्र रावत ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सेवा कर्मियों को सम्मानित कर नेक कार्य करने की प्रेरणा दी। एसडीएम ने शासकीय अस्पताल के टीबी वार्ड में बेसहारा और अज्ञात भर्ती लोगों की सेवारत सिस्टर भावना कुशवाह, अनीता मायरिया, आया बाई किरण सेन, नपा के रैन बसेरे में कार्यरत राहुल यादव, रितेश वास्कले, सौरभ यादव, बाहर से भटक कर आए विक्षिप्त व अर्धविक्षिप्त लोगों की निशुल्क हजामत के लिए प्रवीण श्रीवास, दीपक श्रीवास को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

रोटरी क्लब सचिव ललित जैन और सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन ने बताया कि ये ऐसे लोगों का सम्मान है, जो विकट परिस्थिति में मन से सेवा करते है। कई अर्धविक्षिप्त मरीज होते है, कई लोग ऐसे भी होते है, जो वर्ष भर से बिना नहाए होते हैं, उनका ख्याल रखना, उनसे बातचीत कर इलाज करना, उनकी निशुल्क हजामत करना, ऐसे काम काफी अकल्पनीय होते हैं, जो ये लोग संपन्न कराते हैं।