ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले में घरेलू गैस के व्यापारिक उपयोग को रोकने हेतु जांच की गई। जिसमें जिले के 11 प्रतिष्ठानों से कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

उक्त प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है। यह जांच खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भुरमल बामने, लाली खराड़ी सेंधवा और भोला मंडलोई राजपुर द्वारा की।
