ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
शहर कोतवाली पुलिस ने स्कूल बस से डीजल चोरी का खुलासा किया। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 3 डीजल के ड्रम में 120 लीटर डीजल (कीमत 11160 रुपए) तथा घटना में प्रयुक्त एक मोपेड स्कूटी (कीमत 95 हजार रुपए), एक प्लास्टिक का पाइप मिलाकर कुल 1 लाख 6 हजार 310 रुपए की मशरूका जब्त की
जानकारी के अनुसार 10 मार्च को फरियादी गोविन्द भायल निवासी अंजड ने दर्ज कराई कि 27 फरवरी को हमेशा की तरह रात्रि में हमारे विद्यालय के सामने 3 स्कुल बस क्रमांक MP46P0598, MP46P0544, MP46P0597 खड़ी थी। सुबह बसों के संचालन के समय डीजल टेंक को चेक किया, तो तीनों बसों से डीजल 150 लीटर कम पाया गया। इसके बाद 27 फरवरी को शाम 4 बजे से 28 फरवरी को दोपहर 1 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति विद्यालय के सामने खड़ी बसों में से डीजल चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया।
सस्ते दाम में बेच रहा था चोरी का डीजल
वहीं पुलिस थाना क्षेत्र में गत कई दिनों से चोरी की घटना घटित हो रही थी। वारदातो को गंभीरता से लेते हुए एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके पालन में एएसपी धीरज बब्बर व एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन के नेतृत्व मे थाना कोतवाली कि विशेष टीम का गठन किया। टीम के द्वारा सतत प्रयास करते हुए तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से प्रत्येक अपराध का बारिकी से निरीक्षण करते टीम के द्वारा विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कसरावद बायपास तरफ सस्ते दामों पर डीजल बेचने की बात कर रहा हैं।
बाईपास से पकड़ा, खेत में छिपा रखा था डीजल
सूचना पर विश्वास कर टीम ने आरोपी की तलाश करते मयुर ढाबे के पास बायपास एक व्यक्ति रेवा सर्किल तरफ से आते दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। जिससे घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया। जिससे तकनिकी व वैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई। जिसने अपना नाम श्याम पिता सुनिल पारगी (18) निवासी सेगांव का बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताए स्थान सजवानी रोड योगी धाबे के पास खेत से 3 ड्रम से 120 लीटर और घटना प्रयुक्त मोपेड स्कूटी आदि सामग्री जब्त की।
कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन, उप निरीक्षक रविन कन्नौज, सहायक उप निरीक्षक दीपक ठाकुर, प्रधान आरक्षक संदेश पांचाल, देवीसिंह मंडलोई, दीपक डोडियार, आरक्षक नितेश जमरे. यादवेन्द्र का सहयोग रहा।
