Barwani… रंग पर्व पर जरूरतमंदों के लिए सुचारू रहे अजीत जैन मित्र मंडल के सेवा कार्य

🟣 रंग पंचमी पर जारी रहे सेवा कार्य

🔵 बाजार बंद होने के बावजूद भरा जरुरतमंदों का पेट

🔴 अजीत जैन मित्र मंडल ने फिर पेश की मानवता की मिसाल

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

रंग पंचमी पर शहर में हर कोई रंगपंचमी मनाने में मशगूल रहा। शहर बाजार बंद रहा। इस बीच शहर के अजीत जैन मित्र मंडल ने अपनी सेवा का नियम बरकरार रखा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरुरतमंदों तक भोजन पहुचाने का काम किया। इस सार्थक प्रयास से कई भूखे लोगों को राहत मिली।

दरअसल रंग पंचमी पर कई दुकानें  बंद होने से खाने पीने के कई लोगों को परेशान होना पड़ा। मुख्य रूप से बड़वानी शहर में दूर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों सहित अन्य जिलों से आए मरीजों के परिजन व कई लोग जो बाहर से आए थे, वो भोजन और नाश्ते के लिए इधर उधर चक्कर लगाते रहे। ऐसे में कई भूखे लोगों को भोजन कराकर तृप्त किया। वर्ष 1998 से सेवा कार्य में लगे अजित जैन ने बताया कि वर्ष 2013 में दो वृद्ध ब्राह्मण दंपत्ति से भोजन की शुरुआत हुई थी। वर्ष 2017 से भोजन सेवा ने मूर्त रूप लिया और दोनों कोरोना महामारी से हमारी टीम ने प्रशासन और जनसहयोग से भूख व्याकुल हजारों लोगों को तृप्त किया।

प्रतिदिन जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं भोजन 

वर्तमान में 40 जरुरतमंदों को सुबह शाम बड़वानी क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में घर घर जाकर जरुरतमंदों को भोजन प्रदान किया जा रहा हैं। वहीं शाम के समय आशा ग्राम अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भोजन मरीजों और परिजनों को पहुंचाने का कार्य अनवरत कर रहीं हैं। इस पुनीत कार्य में अशोक मुकाती, महादेव दलाल, रितेश मायरिया, पप्पू केवट सहयोग मिलता है।