✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
खराब सड़कों की समस्या झेल रहे शहर वासियों को जल्द इससे निजात मिलेगी। नगर पालिका द्वारा शहर में एक बड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने बुधवार को पुराने कलेक्टर कार्यालय के सामने निर्माणाधीन सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए ये बात कही।

नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि फिलहाल पुराने कलेक्टर कार्यालय के सामने से पोस्ट मार्टम कक्ष के सामने तक सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण की शुरुआत में व्यापारियों को दिए आश्वाशन अनुसार ठेकेदार ने तेजी से काम करते हुए एक पटरी पर काम किया जा रहा है। जल्द ही दूसरी पटरी पर काम शुरू होगा। इससे उक्त सीमेंटीकरण कार्य समय सीमा में पूर्ण करा लिया जाएगा। यह कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत किया जा रहा है।

गुणवत्ता पूर्वक काम करने के निर्देश
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने बताया कि उक्त सीमेंटीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी दिनों में भोपाल से टीम कार्य की गुणवत्ता जांचने आएगी। कार्य गुणवत्ता पूर्वक होने पर ही बिलिंग की जाएगी।

- 82 लाख रुपए की लागत से पाला बाजार से न्यू हाउसिंग बोर्ड तक बनेगा सीसी रोड
- नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि होली पर्व के बाद पाला बाजार से रैदास मार्ग होकर न्यू हाउसिंग बोर्ड हाट बाजार के सामने तक करीब डेढ़ किमी सड़क पर सीमेंटीकरण कार्य की शुरुआत कराई जाएगी। ये सड़क निर्माण कार्य 86 लाख रुपए की लागत से होगा। इससे शहर के बड़ी आबादी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही की राह आसान होगी।
