गाड़ा खिंचाई के दौरान छतों पर नहीं लगेगी भीड़, पुलिस ने 20 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

धुलैंडी की शाम शहर में होने वाली गाड़ा खिंचाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस बार पुलिस ने अलग व्यवस्था बनाई है। दरअसल शहर के नवलपुरा में गाड़ा खींचाई दौरान आसपास के बहुत सारे लोग आयोजन मार्ग में आने वाले घरों की छत पर अत्यधिक संख्या में चढ़कर आयोजन देखते है। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

इस तरह की दुर्घटना की रोकथाम के प्रयास अंतर्गत ऐसे करीब 20 घरों को पुलिस ने चिन्हित कर मकान मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस में कहा है कि मकान मालिक अपने मकान की छत पर अनाधिकृत प्रवेश नहीं होने दे। अन्यथा सम्पूर्ण जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी। गाड़ा खिंचाई के पूर्व दिन में कोतवाली पुलिस ने मोबाइल के PA सिस्टम से मुनादी के रूप में अपील भी की गई है।