हाट-बाजार में महिला का मंगलसूत्र चोरी, थाने पर दर्ज कराई शिकायत

🔵 अंजड़ थाने का मामला

🔴 जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे 

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी 

जिले के अंजड़ नगर के बायपास मार्ग पर हाटबाजार करने निकली स्थानीय एक गृहिणी महिला का मंगलसूत्र एक अज्ञात महिला द्वारा काट लिया गया। महिला ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। आज घटना सोमवार दोपहर की बताई गई है।

प्राप्त जानकारी सोमवार दोपहर उपरांत को हुई जब एक महिला अपनी पड़ोसी महिला के साथ हाट-बाजार के लिए निकली थी। इस दौरान अंजड़ के बायपास रोड पर लगे हाट-बाजार में महिला को अपना 14 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र के गायब होने का एहसास हुआ।

दरअसल स्थानीय महिला संगीता पति शिवा भाऊ का मंगलसूत्र अज्ञात महिला द्वारा काट ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अंजड़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज देखें जा रहे है।

सब्जी खरीदी के दौरान चोरी की आशंका

गृहणी संगीता पति शिवा सब्जी खरीदने के लिए बाजार में गई थी। उनके साथ पड़ोसी निकिता पति विकास सोहनी भी साथ निकली थी। बायपास के छोटे पुल पर निकिता ने मुझसे बोला कि आपके गले का मंगलसूत्र कहा गई, तब मैंने देखा तो मेरे गले में मंगलसुत्र नहीं था। सब्जी खरीदने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे गले से मंगलसुत्र निकाल लिया। उन्हें शक है कि किसी अज्ञात महिला उनका 14 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र काटकर ले गई। थाने पहुंचकर उन्होंने अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।