🔴 बैडमिटन प्रतियोगिता में संयम गुप्ता प्रथम तथा ऋषभ राठौड़ (बड़वानी) द्वितीय स्थान पर रहे

🔴 हॉकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जिला हॉकी संघ बड़वानी प्रथम एवं DHA बड़वानी द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि बालिका वर्ग में DHA बड़वानी प्रथम और जिला हॉकी संघ द्वितीय स्थान पर रहा

🔴 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यश शर्मा टीम ने प्रथम तथा लायंस स्कूल सेंधवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी ✍️
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना, छिपी प्रतिभाओं को मंच देना तथा फिट युवा – विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करना है। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, खेल महोत्सव जिला संयोजक अजय कानूनगो, जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह, जिला मंत्री रवीन्द्र कुलकर्णी, जया शर्मा, अमृतलाल अग्रवाल, मोहन गोले, जगदीश मुकाती, ओम यादव, वासुदेव मुकाती, मिथुन यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता, विभागीय प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

