ओस्लो. नॉर्वे के आल्टा में 3 जून को लैंडस्लाइड हुआ। इस भूस्खलन में तट पर बने कई घर सीधे समंदर में समा गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो मिनट के इस वीडियो में पानी में बहते हुए घर नजर आ रहे हैं। आल्टा में रहने वाले जेन इग्ली बेकेबी नाम के एक व्यक्ति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में जमीन का एक बड़ा हिस्सा समुद्र में जाता नजर आ रहा है।
[adsforwp id=”15966″]
आठ बिल्डिंग समुद्र में समा गईं
नार्वे के वाटर रिसोर्स एंड एनर्जी एंड एनर्जी डॉइरेक्टोरेट इंजीनियर एंडर्स ब्जोर्डल ने सीएनएन को बताया कि बुधवार शाम चार बजे जमीन का एक बड़ा हिस्सा कटकर सीधे समुद्र में चला गया। इसकी चौड़ाई 650 मीटर और गहराई 150 मीटर थी। इतने क्षेत्र में 8 बिल्डिंग थी, जहां छुटि्टयां मनाने के लिए आने वाले लोग रुकते थे। फोब्स की रिपोर्ट के मुताबिक लैंडस्लाइड के तुरंत बाद प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया गया था। सभी लोग सुरक्षित थे।
एंडर्स ने बताया कि नार्वे में ऐसे लैंडस्लाइड साल या दो साल में कभी-कभी होते हैं। मगर आल्टा में कभी इतना बड़ा लैंडस्लाइड नहीं हुआ। आल्टा उत्तरी नार्वे के फिनमार्क शहर में स्थित एक म्युनिसिपैलिटी है। यहां जंगल, पर्वतीय पठार और तटीय इलाके हैं।
- एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण में गिट्टी खदानों में मिली कमियां, अवैध उत्खनन होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी जब्त
बड़वानी (आदित्य शर्मा)। जिले में...