क्लस्टर अनुश्रवण शिविर का सफल
नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी
जनपद पंचायत सेंधवा अंतर्गत क्लस्टर सेंधवा, धनोरा एवं चाचरिया की 34 पंचायतों में शुक्रवार को क्लस्टर अनुश्रवण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर जयति सिंह की पहल पर आयोजित इस शिविर ने प्रशासन और नागरिक के बीच समन्वय का एक मजबूत सेतु बनकर उभरा। दूरस्थ ग्रामों के नागरिकों को एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला और उनकी समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी निराकरण किया गया।

शिविर में 2530 आवेदक अपनी शिकायतें पंचायत भवनों में लेकर आए। पंचायत भवनों में उपस्थित सेक्टर अधिकारी,पटवारी,सचिव, सहायक सचिव द्वारा आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को पंजी में दर्ज किया गया। शिविर में 1897 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया।

शिविर के द्वितीय चरण में सेंधवा के ग्राम मेहतगाव में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं संयुक्त कलेक्टर द्वारा सेक्टर अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों को सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
यह सीएफटी ड्राइव जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में दर्ज की गई शेष समस्याओं का भी निश्चित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहे। इस आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि प्रभावी समन्वय और संवेदनशील प्रशासन से दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है।