ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी। शहर में इन दिनों सीवरेज लाइन डालने का कार्य जारी है। इस दौरान आए दिन पेयजल की लाइन टूट रही है। इस दौरान सोमवार सुबह झंडा चौक में शिव मंदिर के सामने गड्ढे खोदने के दौरान फिर मुख्य पेयजल लाइन टूट गई।
इसके बाद वार्ड के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि अमित उपाध्याय और प्रमोद गेहलोत ने अनोखा विरोध जताया। भाजपा पार्षदों ने सीवरेज कार्य कर रहे कर्मचारियों को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता देकर जल्द पाइप लाइन जोड़ने का निवेदन किया। सीवरेज कार्य कर रहे जिम्मेदारों ने तत्काल सुधार का आश्वासन दिया।
देखें क्या भाजपा पार्षद प्रतिनिधि ने क्या कहा
बता दे कि उक्त क्षेत्र में बीते माह से सीवरेज लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस दौरान बीते दिनों मुख्य पाइप लाइन टूटने के बाद पांच दिन तक दुरुस्ती नहीं होने पर खासा विरोध हुआ था।
नपा नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव और अन्य पार्षदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद ढाई घंटे में ही लाइन जोड़ने का काम किया गया। हालांकि सोमवार सुबह फिर सड़क खोदने के दौरान आगे की पेयजल लाइन टूट गई।
