मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। ओंकारेश्वर बांध के सभी 23 गेट खोल दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 हजार क्युमेक्स पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है।
नर्मदा नदी: मोरटक्का पुल पर पानी ने उछाल मारी
इंदिरा सागर बरगी बांध से पानी बढ़ाये जाने के कारण ओंकारेश्वर बांध के 18 गेटों से बढ़ाकर सभी 23 गेट खोल दिये हैं। आठों टरबाइन भी चलाई जा रही हैं।इनसे करीब 20000 क्युमेक्स पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। इससे निचले हिस्से में नर्मदाजी का जल स्तर खतरे से 2 मी अधिक हो गया है और जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
घाटों पर पुलिस एवम राजस्व कर्मचारी तैनात
मोटक्का पुल को मंगलवार रात्रि 8 बजे से बंद कर दिया गया था। नहर वाले एक्वाडक्ट पुल से आवागमन हो रहा है। इस पर भी भारी वाहन प्रतिबंधित है।चारों तरफ बारिश की चेतावनी दी गई है। यह बारिश के इस मौसम की सबसे बड़ी बाढ़ है। इस समय नर्मदाजी का रौद्र रूप है।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एस डी एम एस डी ओ पी ने मुआयना कर सभी आवश्यक निर्देश दिए है। पूरा प्रशासन अमला भी लगा हुआ है।
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सीहोर में बहे तहसीलदार, 2 किमी दूर मिली कार, ढाई किमी दूर एक शव मिला
मप्र में भारी बारिश से हाहाकार, कारम डैम के बाद अब इस बड़े डैम में लीकेज से मचा हड़कंप
इंदौर-खंडवा मार्ग मोरटक्का नर्मदा पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद, ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले
Gurkha की 3 दरवाजे वाली 13-सीटर कार, कम कीमत में 35 Km की माइलेज़ के साथ देखे! फीचर्स
कारम डैम पर बनाया पानी निकालने का रास्ता, वहीं से मिट्टी कटाव हुआ और 100 करोड़ का डैम बह गया
मप्र: कारम नदी पर बन रहे डैम के टूटने का खतरा, 18 गांव खाली कराए, देखे वीडियो