1 स‍ितंबर से Toll Tax हुआ महंगा! कार वालों को फिर लगा झटका, महंगा होगा सफर

Toll Tax.

1 सितंबर से कई अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स (Toll Tax) बढ़ जाएगा। टोल रेट में बढ़ोतरी कामर्शियल वाहनों पर भी लागू होगी। इससे बाइक और ट्रैक्टर को अलग रखा गया है।

अगर आप भी अक्सर कार से यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। प्राधिकरण ने दिल्ली को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है। चार साल बाद यमुना अथॉरिटी की ओर से एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट में बढ़ोतरी की जा रही है। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि टोल की नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी. इससे पहले साल 2018 में टोल बढ़ाया गया था।

कई नेशनल हाईवे पर भी Toll Tax बढ़ेगा

इसके अलावा कई अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1 सितंबर से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। टोल रेट में बढ़ोतरी कमर्शियल वाहनों पर भी लागू होगी। इससे बाइक और ट्रैक्टर को अलग रखा गया है। 1 सितंबर से प्रभावी नए टोल रेट में कारों को 10 पैसे प्रति किमी, वाणिज्यिक वाहनों को 25 पैसे और बड़े वाणिज्यिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किमी का भुगतान करना होगा।

74वीं बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय

यह फैसला बुधवार को हुई यमुना विकास प्राधिकरण की बैठक में लिया गया। 1 सितंबर से उन सभी टोल प्लाजा पर भी शुल्क बढ़ रहा है, जहां 1 अप्रैल को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी गई है। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण की 74वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े: तहलका मचाने आ गया Nokia का 6 हजार रुपये से सस्ता Mobile! फोन में छुपे हैं इयरफोन्स, जानिए फीचर्स

22 कार्यों में 130 करोड़ से अधिक खर्च

उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा संबंधी 22 कार्य किए जाने थे. इन कार्यों के पूरे न होने के कारण यमुना प्राधिकरण टोल रेट नहीं बढ़ा रहा था। अब एक्सप्रेस-वे प्रबंधन ने इन सेफ्टी फीचर्स पर पूरा काम पूरा कर लिया है। इन चीजों पर 130 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं। काम पूरा होने के बाद प्राधिकरण ने टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

अब देना होगा कितना टोल

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे की लंबाई 165 किमी है। इस यात्रा को कवर करने के लिए कार चालकों को 1 सितंबर से अतिरिक्त 16.50 रुपये देने होंगे, वहीं बस-ट्रक को अतिरिक्त 90.75 रुपये देने होंगे। बड़े कॉमर्शियल वाहनों को 173.25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

यह भी पढ़े: इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बना 68 वर्ष पुराना मोरटक्का नर्मदा पुल के पिल्लर में आई दरार, NHAI टीम करेगी जांच