हाइलाइट्स:
- एमपी के सिंगरौली जिले में चल रहा था अंधविश्वास का बड़ा खेल
- सूचना मिलने के बाद जंगल में पहुंची मोरवा थाने की पुलिस
- पुलिस के पहुंचने पह महिलाएं निकालने लगीं अजीबोगरीब आवाज
- अंधविश्वास के चक्कर में पड़ी महिलाओं को पुलिस ने मौके से भगाया
सिंगरौली
जिले में अंधविश्वास के चक्कर में एक जंगल में सैकड़ों महिलाएं जमा थीं। वहां महिला तांत्रिक के इशारे पर सभी झूम रही थीं। पुलिस के पहुंचने के बाद महिलाएं वहां और झूमने लगीं। उसके बाद पुलिस ने उन्हें लठ का डर दिखाया, उसके बाद महिलाएं वहां से गईं।
दरअसल, एमपी के सिंगरौली जिले में अंधविश्वास का अनोखा खेल देखने को मिला है। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के काठास गांव में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हो गईं। उसके बाद अंधविश्वास खेल शुरू हो गया। पड़ोसी राज्य यूपी के सोनभद्र से पानमती नाम की एक महिला काठास आई और उसने दावा किया कि वह जिन महिलाओं के ऊपर भूत-प्रेत की बाधा है, उसे दूर कर देगी।
गांव में फैल गई खबर
यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और कठास गांव सहित आसपास से सटे गांव की एक सैकड़ा महिलाएं वहां जमा हो गई और भूत प्रेत भगाने का खेल शुरू हो गया। भूत प्रेत भगाने वाली महिला पानमति दूसरी महिलाओं को उनके पति के अवैध प्रेम संबंधों के बारे में भी जानकारी देने लगी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली दलबल के साथ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख महिलाओं अंधविश्वास दिखाते हुए खुद के ऊपर भूत प्रेत का साया होने का दावा करने लगी। इसके साथ ही अजीबोगरीब हरकत करने लगीं। पुलिस ने उन्हें चेतवानी दी तो वहां से एक-एक कर महिलाएं खिसकने लगीं।
साथ ही पुलिस भूत भगाने वाली महिला पानमती को थाने ले आई। उसके बाद पूरा मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।