ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी। झंडा चौक में सोमवार सुबह सीवरेज कार्य के दौरान टूटी पेयजल लाइन के मद्देनजर शाम 4 बजे नपा सीएमओ, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने नपा इंजीनियरों व सीवरेज कंपनी अधिकारी के साथ संयुक्त रुप से मौका मुआयना किया।
सीएमओ ने निर्माण कंपनी को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने और समय सीमा में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सडक़ों को खोदने से पूर्व नपा के कर्मियों के साथ समायोजन करने के निर्देश दिए, ताकि बार-बार पेयजल लाइन टूटने व जलापूर्ति में बाधा की समस्याएं न आए।
देखें सीएमओ ने क्या कहा
बता दें कि सुबह पेयजल लाइन टूटने पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित उपाध्याय ने अनोखा विरोध जताते हुए निर्माण कंपनी के कर्मियों को फूलों का गुलदस्ता देकर तत्काल लाइन दुरुस्ती का निवेदन किया था।
वहीं एक दिन पूर्व टूटी लाइन को जोडऩे की मांग को लेकर नपा नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। हालांकि शहर में अब सीवरेज के लाइन डालने व चेंबर बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया हैं। 123 किमी के विरुद्ध अब कुछ ही किमी का काम बाकी है।